शराब पीकर भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
बेहतरीन कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं थानाध्यक्ष हरेंद्र मलिक
जनपद आगरा:-जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम, सर्विलांस एवं एसओजी टीम नगर जोन आगरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब पीकर सिर में लोहे का पाइप/रॉड मारकर अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त संतोष उर्फ सत्तो को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, वादिया द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गई कि दिनांक 23.02.2026 की रात वादिया के पति और देवर संतोष उर्फ सत्तो के बीच शराब के नशे में आपस में झगड़ा हुआ। झगड़े में वादिया के देवर संतोष उर्फ सत्तो ने वादिया के पति के सिर में लोहे की पाइप से जानलेवा हमला किया, जिसमें वादिया का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वादिया अपने पति को इलाज हेतु अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने वादिया के पति को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त संतोष उर्फ सत्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना ट्रांस यमुना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त संतोष की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर अपने भाई की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त संतोष उर्फ सत्तो को हरदोनिया गेस्ट हाउस के पास 60 फुटा रोड़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त संतोष से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अभियुक्त और उसका मृतक भाई एक ही मकान में रहते थे। अभियुक्त का भाई आपराधिक प्रवृत्ति का था और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था जो आये दिन घर वालों के साथ व बाहर के लोगों से झगड़ा करता था, तथा वह बात-बात पर अभियुक्त को मारने की धमकी देता रहता था। जिससे वह परेशान रहता था। दिनांक 23.02.2026 की रात अभियुक्त तथा उसके मृतक भाई ने शराब पी तथा शराब पीकर अभियुक्त का मृतक भाई अभियुक्त से शराब पीने व खाना खाने को लेकर कहा-सुनी करने लगा इस पर अभियुक्त संतोष ने गुस्से में आकर घर से लोहे का पाइप/रॉड लाया और अपने भाई के सिर पर जान से मारने की नियत से उसी लोहे के पाइप रॉड से प्रहार किया जिससे अभियुक्त का भाई पड़ोसी के घर के बाहर गिर गया था और अभियुक्त वहां से लोहे के पाइप/रॉड को साथ लेकर भाग गया था। घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर जैन मंदिर के पास खाली पड़े काशीराम आवास से बरामद किया गया।