आगरा में 2304 किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख से अधिक रुपये - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

आगरा में 2304 किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख से अधिक रुपये

आगरा में 2304 किसानों के खातों में पहुंचे 40 लाख से अधिक रुपये

आगरा में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा की राशि भेजी गई। आगरा के 2304 किसानों के खातों में 40 लाख से अधिक रुपये पहुंचे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिला। कार्यक्रम में अध्यक्ष डीसीबी आगरा प्रदीप भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रावत, परियोजना निदेशक/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी रेनू, संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने लाभार्थी किसानों को डमी चैक सौंपे।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक राहत मिली। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डीके पाण्डेय, मत्स्य विभाग के शुभम गुप्ता, एलआरसी कलैक्ट्रेट के अंकित रावत और बड़ी संख्या में लाभार्थी कृषक मौजूद रहे।

video

Pages