आगरा ताज कार एडवेंचर रैली: रफ्तार, रणनीति और साहस का अद्भुत संगम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

आगरा ताज कार एडवेंचर रैली: रफ्तार, रणनीति और साहस का अद्भुत संगम

आगरा ताज कार एडवेंचर रैली: रफ्तार, रणनीति और साहस का अद्भुत संगम

आगरा से झांसी के लिए शनिवार सुबह मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित द आगरा ताज कार एडवेंचर रैली का कारवां रवाना हुआ। इंजनों की गूंज और प्रतिभागियों के उत्साह ने वातावरण को रोमांच से भर दिया। रैली का मार्ग चुनौतीपूर्ण और साहस की परीक्षा लेने वाला रहा।

होटल से प्रस्थान के बाद कारवां केपीएस टाउनशिप, आगरा-ग्वालियर बायपास, उजरा रोड, जैतपुर कैनाल क्रॉसिंग और पैंटून पूल क्रॉसिंग से गुजरा। इसके आगे सुकमा-दुकमा डैम, कैनाल सुकमा-दुकमा जंगल, डोंगरी डैम तथा घने जंगलों के दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ रास्तों ने प्रतिभागियों के ड्राइविंग कौशल की कड़ी परीक्षा ली।

रविवार को घोषित होगा परिणाम
रविवार प्रातः झांसी से एडवेंचर रैली का अगला चरण प्रारंभ होगा, जिसमें प्रतिभागी पुनः आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अंतिम चरण में भी प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर रहने की संभावना है, क्योंकि निर्णायक समय और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। आगरा पहुंचने के उपरांत सायं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

video

Pages