चोरी का बड़ा खुलासा: आगरा पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

चोरी का बड़ा खुलासा: आगरा पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी

चोरी का बड़ा खुलासा: आगरा पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी

आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम ने एक चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। आवास विकास कॉलोनी, आगरा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण, रुपये चोरी कर लिए गए थे।

पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहम्मद राजा, सलमान उर्फ पांच किलो और मोहम्मद शानू कुरेशी हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें कांस्य धातु की गणेश भगवान की मूर्ति, सफेद धातु का गिलास, रुपये 178 सिक्के, सफेद धातु के 3 जोड़ी बिछुए छल्ला, 2 सफेद धातु की लॉकेट, 2 सफेद धातु के कड़े, 1 जोड़ी सफेद धातु की तोड़िया, 1 नग सफेद धातु का कमरबंद का बिछवा, 1 थेला, रुपये 3460/-, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (होंडा एक्टिवा), 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अभियुक्तों की पहचान की। अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2).3.5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने बताया कि वे तीनों मिलकर 17.02.2026 की रात में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में स्थित एक बंद मकान में चोरी की थी। अभियुक्त सलमान उर्फ पांच किलो और अभियुक्त मोहम्मद राजा ने बताया कि वे दोनों सेक्टर 12 स्थित बंद मकान में घुसकर चोरी की थी और अभियुक्त शानू बाहर स्कूटी से रेकी कर रहा था।

video

Pages