आगरा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

आगरा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

आगरा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

आगरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हेमंत उर्फ बंटी और राजकुमार हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन, और एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद की है ।

पुलिस के अनुसार, ये गिरोह 2021 से सक्रिय था और आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करता था। गिरोह के सदस्य वाहनों की नम्बर प्लेट निकालकर नदी में फेंक देते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्य अमन राठौर और हरभजन अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

video

Pages