आगरा को मिली 2 नई पीआरवी वाहन: अपराध पर अंकुश लगाने की तैयारी
जनपद आगरा:- अपर पुलिस आयुक्त, आगरा ने यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त 2 पीआरवी (इनोवा) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और रहनकलां इनर रिंग रोड क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे, जिससे आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।