सेवा, समर्पण और शौर्य को नमन: पुलिस कमिश्रेट आगरा में भव्य विदाई समारोह
जनपद आगरा:-सहायक पुलिस आयुक्त, कार्यालय/यातायात द्वारा पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे 01 उप निरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी, 01 फालवर के सम्मान में पुलिस लाइन्स आगरा में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस सेवा में उनकी वर्षों की तपस्या, अनुशासन, परिश्रम और कर्तव्यपरायणता की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावनाओं से भर उठा। सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपनी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ सेवा से पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण:
1. राजवीर सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक ना०पु०, पुलिस कमिश्रेट आगरा (ऐच्छिक)
2. राम सिंह, मुख्य आरक्षी स०पु०, पुलिस कमिश्रेट आगरा
3. महाराज सिंह, मुख्य आरक्षी स०पु०, पुलिस कमिश्रेट आगरा
4. प्रेम चन्द यादव, फालवर, कमिश्रेट आगरा