आगरा में चोरी की घटना का अनावरण, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा के थाना सदर बाजार पुलिस ने मात्र 12 घंटे में चोरी की घटना का अनावरण कर दिया है। पुलिस ने बन्द घर में चोरी करने की घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों और चोरी का सामान खरीदने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं - रवि, विजय और रविन्द्र उर्फ रवि वर्मा। पुलिस ने इनके कब्जे से 11,935/- रुपये नगद, 3 अंगूठी, 1 चैन, 2 जोड़ी कान के टॉप्स और 1 मोटर साइकिल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17.01.2026 को वादी अपनी माता के दाह संस्कार हेतु अपने गांव एटा गया था। जब वह दिनांक 24.01.2026 को अपने घर वापस आया तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी में रखे आभूषण और रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 60/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया था।