आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेजों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आगरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एलटी फाइनेंस कंपनी को निशाना बनाकर करीब ₹34,47,306 की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 47 दोपहिया वाहनों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कराया, जबकि वास्तविकता में न तो वाहन वैध थे और न ही खरीदारों की पहचान सही थी। यह पूरा खेल सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत किया गया था।

मामले में थाना सिकंदरा में तीन साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबी जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार इस ठगी कांड में शामिल दीपक कुमार और राहुल कुशवाहा को जोनल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र, कूट रचित दस्तावेज और जाली कागजातों का इस्तेमाल कर फाइनेंस कंपनी को गुमराह किया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या अन्य फाइनेंस कंपनियों के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई है।

आरोषियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

video

Pages