टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की त्वरित कार्यवाही: गुमशुदा बच्चे को 3.5 घंटे में सकुशल ढूंढा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की त्वरित कार्यवाही: गुमशुदा बच्चे को 3.5 घंटे में सकुशल ढूंढा

टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की त्वरित कार्यवाही: गुमशुदा बच्चे को 3.5 घंटे में सकुशल ढूंढा

आगरा - जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने एक गुमशुदा 10 वर्षीय बच्चे को मात्र 3.5 घंटे में सकुशल ढूंढ कर उसके परिवार को सौंप दिया। बच्चा अपनी मां की डांट के कारण नाराज होकर घर से भाग गया था। टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ बच्चे को चन्द समय में खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम का हार्दिक आभार एंव प्रशंशा की है।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और लोगों से जानकारी लेकर बच्चे को अम्बेडकर पार्क, टेड़ी बगिया से सकुशल ढूंढ लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक अंशुल राठौर, हे0का0 दीपक चौधरी, का0 मनोज कुमार शामिल थे। यह घटना पुलिस की दक्षता और संवेदनशीलता का प्रमाण है, जिससे बच्चे के परिवार को राहत मिली और बच्चे को सकुशल वापस लाया जा सका।

video

Pages