ताजमहल की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
आगरा:- ताजमहल स्थायी सुरक्षा समिति के सदस्यों ने ताजमहल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस, आगरा में आयोजित बैठक में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद, आधुनिक एवं बहु-स्तरीय बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एडिशनल डायरेक्टर इंटेलिजेंस ब्यूरो, पुलिस आयुक्त आगरा, आईजी सीआईएसएफ, अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीआईजी पीएसी आगरा, डीसीपी नगर, कमांडेंट पीएसी 15वीं वाहिनी, कमांडेंट सीआईएसएफ, अपर जिलाधिकारी नगर, अधीक्षण पुरातत्वविद् एएसआई, डीएफओ, एसीपी ताजसुरक्षा, आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के अधिकारीगण शामिल हुए।