आगरा पूर्वी जोन कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

आगरा पूर्वी जोन कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आगरा पूर्वी जोन कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आगरा पूर्वी जोन कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सर्विलांस टीम को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। अभिषेक अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा ने इस टीम के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद उपस्थित थे।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सर्विलांस टीम की कार्य कुशलता, सतर्कता और अनुशासित कार्यशैली की प्रशंसा की। टीम ने आधुनिक तकनीक का समुचित प्रयोग कर कई महत्वपूर्ण और जटिल मामलों का सफल अनावरण किया, जिससे पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय सहायता मिली।

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम:

1. उ0नि0 सचिन तोमर प्रभारी सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।
2. है0का0 ऋषि पाल।
3. है0का0 संदीप कुमार।
4. है0का0 महेन्द्र सिंह।
5. का0 शुभम कुमार।
6. का0 पंकज कुमार।

इस सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

video

Pages