दरगाह हजरत सैय्यद जलाल शाह बुखारी रहमतुल्लाह आलेह का 379वाँ उर्स पाक मुबारक
आगरा - दरगाह हजरत सैय्यद जलाल शाह बुखारी रहमतुल्लाह आलेह का सालाना 379वाँ उर्स पाक मुबारक दिनांक 21/02/2026 को मिलाद शरीफ बाद तरावीह नमाज के रात्रि 10:00 बजे से शुरू होगा।
उर्स के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी धर्म के लोग हिस्सा लेंगे। दिनांक 22/02/2026 को चादर पोशी और संदल की रस्म होगी, जबकि दिनांक 23/02/2026 को गुस्ल की रस्म और दुआ की जाएगी।
दरगाह कमेटी सभी आने वाले जायरीनों का तहदिल से इस्तकवाल करती है और उन्हें उर्स मुबारक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है।
इस अवसर पर हाजी मुकीम अध्यक्ष, मो, जावेद उपाध्यक्ष, रफीक उद्दीन सचिव/मेला संचालक, मो, यूसुफ गद्दी नशीन, मोहम्मद निजाम गद्दी नशीन दरगाह हजरत अहमद शाह बुखारी रहमतुल्लाह आलेह, सूफी हाजी बुन्दन मियां, इरशाद अहमद, सोहेल वेग उपसचिव, नसरू उस्मानी, वसीम, सुलेमान, इलियाज, गुड्डू कुरैशी, एडवोकेट सोहेल अली, डॉ, जमील अहमद अब्बास, माशूक अली, इमरान, बिलाल, अब्दुल हाफिज, हाजी शाहिद बुन्दन, राशिद उस्मानी, वसीम उर्फ बंटी, रूपेंद्र अग्रवाल, आदिल उर्फ सनी, मो, अली, निजाम भाई, मो० इस्माईल, मो० अशरफ, अकबर स्टील, सुलेमान भाई आदि तमाम लोग मौजूद रहे।