श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में 9 फरवरी को 'विशाल हिंदू सम्मेलन' का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में 9 फरवरी को 'विशाल हिंदू सम्मेलन' का आयोजन

श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में 9 फरवरी को 'विशाल हिंदू सम्मेलन' का आयोजन

आगरा - ताजनगरी के ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में आगामी 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को एक विशाल 'हिंदू सम्मेलन' का आयोजन होने जा रहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में 'पंच परिवर्तन' की अलख जगाना है।

इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्य गंगाधर पाठक शिरकत करेंगे, जो अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्री रामलला मूर्ति (प्राणप्रतिष्ठा) जैसे गौरवशाली कार्यों से जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मनकामेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर महंतश्री योगेश पुरी, संघ, के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख रूप नारायण और प्रांत समन्वयक श्रीमती रेनुका डंग भी मौजूद रहेंगी।

सम्मेलन के दौरान पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे गंभीर विषयों पर जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा और समाज में गौ-सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 गौशाला प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा।

video

Pages