भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
आगरा। सविता नंद सेन समाज की ओर से गुलाब नगर स्थित यादव गार्डन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल और एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी गौरव नन्द ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि समाज को अन्य समाजों की तरह संगठित और एकजुट रहकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जगबीर सिंह, लेखराज सिंह, श्यामवीर सिंह, सुनील चित्तौड़िया, केशव देव, विजय कुमार, बनवारी लाल,सोहनलाल, रमेशचंद, हरिशंकर, नबाब सिंह, कालीचरण, उदयवीर सिंह,विजेंद्र सिंह फौजी, दीपक कुमार,बॉबी व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।