आगरा पुलिस की पकड़ में चोरी का आरोपी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस की पकड़ में चोरी का आरोपी

आगरा पुलिस की पकड़ में चोरी का आरोपी

आगरा डौकी पुलिस ने चोरी के माल का हिस्सा लेने आए एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रपाल उर्फ छींगा को बाजिदपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 430 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले 15 फरवरी को डौकी पुलिस ने इसी स्थान से छह अन्य चोरों को गिरफ्तार किया था। वे सभी चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उस समय पुलिस ने उनके पास से 22.5 किलो चांदी बरामद की थी।

इंद्रपाल 15 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से भाग गया था, लेकिन मंगलवार को अपने छिपाए हुए हिस्से को लेने के लिए दोबारा मौके पर पहुंचा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

video

Pages