एत्मादपुर और खंदौली में 53 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

एत्मादपुर और खंदौली में 53 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह

एत्मादपुर और खंदौली में 53 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह

आगरा:-एत्मादपुर–खंदौली रोड स्थित विशाल ग्रीन गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर एवं खंदौली ब्लॉक के 53 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायक है और समाज में समानता, सहयोग और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती है।

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

video

Pages