कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का हमला
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने एआई सम्मिट में कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी को अबोध बालक बताते हुए कहा कि एक अबोध बालक राजनीतिक दल चला रहे हैं, जो देश का नुकसान कर रहे हैं।
नवीन जैन ने कहा कि एआई सम्मिट में राहुल गांधी का नग्न प्रदर्शन देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेना पर प्रश्नचिन्ह लगाना और देश की प्रगति को पसंद नहीं करना कांग्रेस की सत्ता की भूख को दर्शाता है।