आगरा और फिरोजाबाद के बीच संपर्क को नई मजबूती - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आगरा और फिरोजाबाद के बीच संपर्क को नई मजबूती

आगरा और फिरोजाबाद के बीच संपर्क को नई मजबूती

आगरा:-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के फतेहाबाद और खेरागढ़ विधान सभा क्षेत्र में दो अत्यंत महत्वपूर्ण पुल परियोजनाओं को उत्तर प्रदेश सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल क्षेत्रीय आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, कृषि और ग्रामीण विकास को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

सांसद राज कुमार चाहर ने बताया कि शासन से परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पुल वर्षों से लंबित मांग थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

पहली परियोजना के तहत फतेहाबाद के मेहरा नाहरगंज से टूंडला मार्ग को जोड़ने के लिए यमुना पर लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम द्वारा लगभग 82 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। यह पुल सीधे आगरा जिले को फिरोजाबाद जिले से जोड़ेगा, जिससे दोनों जिलों के बीच दूरी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

दूसरी परियोजना के तहत खेरागढ़ के अंतर्गत ब्लॉक सैंया के गांव टोडूपुरा–जाजऊ मार्ग पर कछपुरा के मध्य पार्वती (उंटगन) नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने दीर्घ सेतु परियोजना के अंतर्गत स्वीकृति दी है। इस परियोजना पर 18 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत आएगी।

video

Pages