आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

आगरा की थाना डौकी पुलिस ने सर्विलांस सेल और एसओजी टीम के साथ मिलकर घरों व शोरूमों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है. इन चोरों ने दिल्ली में एक ज्वैलरी शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके अलावा दो ओर वारदातों का खुलासा किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 22.5 किलोग्राम सफेद धातु (जिसमें अगुंठी, कडे छोटे-बडे, इयरिंग के पत्ते, तार, पेंच, शिवलिंग, गदा, मछली व बिछुआ), 17,200 रुपये, 01 अदद कटर, 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है
पकड़े गए चोरों के नाम

धर्मवीर पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम गढी निर्भय थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद, उम्र करीब 32 वर्ष । मनोज पुत्र गोलीराम निवासी ग्राम पुरा नत्था झोरियान थाना पिनाहट कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 31 वर्ष । सत्यवीर पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम गढी निर्भय थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 52 वर्ष। मेघराज पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम झोरियान थाना पिनाहट, कमिश्नरेट आगरा उम्र 32 करीब वर्ष। रामवीर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम नगला दया थाना बसई मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 36 वर्ष। अनिल यादव पुत्र मुंशी यादव निवासी ग्राम सुदामा नगर मुर्गेवाली गली थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 40 वर्ष।

दिल्ली में ज्वैलरी शोरूम में की थी चोरी

घटना 01- बरामद माल के बारे में पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि एक दिन पहले ही दिल्ली में चौहान ज्वैलर्स आरके पुरम की दुकान में चोरी की थी। ये उसी चोरी से सम्बन्धित माल है। थाना डौकी पुलिस ने थाना आरकेपुरम साउथ वेस्ट से संपर्क किया तो चोरी की घटना की पुष्टि हुई।

घटना 02- बरामद रूपये के बारे में पूछताछ करने पर

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों पहले अभियुक्तगण द्वारा थाना शमशाबाद व थाना निबोहरा क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग घरों के ताले तोडकर चोरी की थी। अभियुक्तगण द्वारा चोरी किये माल को बेच दिया था। बेचने के बाद प्राप्त रूपयो को आपस में बाँट लिये थे। ये वही रूपये है, जो अभियुक्तगण से बरामद हुये है।

घटना 03- पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा कुछ माह पहले थाना अछनेरा क्षेत्रान्तर्गत 01 दुकान का शटर तोडकर चोरी की थी।

video

Pages