सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बीच कार्यक्रम में किया वॉल्कआउट, प्रोटोकॉल की अनदेखी से थे नाराज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बीच कार्यक्रम में किया वॉल्कआउट, प्रोटोकॉल की अनदेखी से थे नाराज

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बीच कार्यक्रम में किया वॉल्कआउट, प्रोटोकॉल की अनदेखी से थे नाराज

आगरा में जूता मंडी में आयोजित भीम नगरी केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बीच कार्यक्रम में वॉल्कआउट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, सांसद को प्रोटोकॉल के तहत उचित सम्मान और तवज्जो नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए।

समारोह में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि थे, जबकि सपा सांसद रामजीलाल सुमन विशिष्ट अतिथि थे। सांसद के अचानक जाने से आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। आयोजन समिति सदस्य सांसद को मनाने उनकी गाड़ी तक गए, लेकिन वे वहां से आवास के लिए चले गए।

सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया कि मंच का माहौल ठीक नहीं था, इसलिए वे चले आए। उन्होंने नाराजगी की कोई बात नहीं है, लेकिन प्रोटोकॉल की अनदेखी से वे असहज महसूस कर रहे थे।

video

Pages