आगरा पुलिस की कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
आगरा के किरावली थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंभू पुत्र रामनिवास (37 वर्ष), निवासी ग्राम सलैमाबाद, थाना मलपुरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना किरावली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा संख्या 33/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।