आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास मिले अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने AI तकनीक से सुलझा ली,3 गिरफ्तार
आगरा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे मिली युवती की लाश की पहचान और हत्या के आरोपियों तक पहुंचने में एआई तकनीक निर्णायक साबित हुई।
हत्या का मामला
विगत पाँच फरवरी को खंदौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान न होने और कोई प्रत्यक्ष सुराग न मिलने के कारण मामला ब्लाइंड मर्डर बन गया था।
एआई से बनी तस्वीर ने खोला राज
आगरा पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए एआई आधारित फेस रिकंस्ट्रक्शन के जरिए मृतका की संभावित तस्वीर तैयार की। इस तस्वीर को सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क पर प्रसारित किया गया, जिसके बाद युवती की पहचान सोनाली के रूप में हुई।
नई प्रेमिका से शादी की चाह बनी हत्या की वजह
डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के अनुसार आरोपी सनी नई प्रेमिका से शादी करना चाहता था। सोनाली उसके इस फैसले में बाधा बन रही थी और उसने अवैध गतिविधियों में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था। इसी वजह से सनी ने अपनी मां और सौतेले पिता के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
साइबर सर्विलांस से दिल्ली तक पहुंची पुलिस
तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन और साइबर सर्विलांस के आधार पर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। सटीक इनपुट के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों आरोपी हिरासत में, कानूनी कार्रवाई जारी