आगरा में अवैध गांजा तस्करी के आरोप में युवक और महिला गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

आगरा में अवैध गांजा तस्करी के आरोप में युवक और महिला गिरफ्तार

आगरा में अवैध गांजा तस्करी के आरोप में युवक और महिला गिरफ्तार

आगरा निबोहरा थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलो 237 ग्राम गांजा, एक बाइक और 5100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम अपनी टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मझारा से तिवरिया शमशाबाद जाने वाले मार्ग पर तेनगुरिया कोल्ड स्टोरेज के पास एक युवक और महिला बाइक पर गांजा लेकर खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हरे रंग के प्लास्टिक के बोरे में छिपा 10 किलो 237 ग्राम अवैध गांजा, एक बाइक और 5100 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी गांव मझरा, थाना शमशाबाद बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीसीपी अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

video

Pages