आगरा में युवती की हत्या का मामला: पुलिस ने एआई का प्रयोग कर शुरू की जांच - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

आगरा में युवती की हत्या का मामला: पुलिस ने एआई का प्रयोग कर शुरू की जांच

आगरा में युवती की हत्या का मामला: पुलिस ने एआई का प्रयोग कर शुरू की जांच

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में मिली. 25 वर्षीय युवती का शव कंबल में लिपटा हुआ था और काले टेप से पैक था। युवती के गले पर निशान थे और गाल पर नीचे चोट का निशान भी था। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को किसी गाड़ी से लाकर यहां फेंका गया।

पुलिस ने एआई का प्रयोग करके युवती की फोटो तैयार की और इसे आसपास के जिलों के साथ दिल्ली और एनसीआर में सर्कुलेट किया था। एआई के जरिए सर्च करने पर मृतका की शिनाख्त काफी हद तक दिल्ली की रहने वाली सोनाली से मैच हुई है। सोनाली मध्य प्रदेश की रहने वाली है, और पुलिस की एक टीम अब दिल्ली भेजी गई है।

video

Pages