आगरा के होटल ताज हाईट में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

आगरा के होटल ताज हाईट में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं

आगरा के होटल ताज हाईट में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास ताज हाईट की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे होटल में मौजूद यात्रियों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई।

लपटें और धुआं देख बाहर खड़े लोगों ने स्टाफ को जानकारी दी। लोगों को सुरक्षित निकाल कर आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

होटल ताज के मैनेजर और एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। दहशत में आ गए थे यात्री आग लगने के दौरान होटल के सभी कमरों में यात्री रुके हुए थे। आग लगने का पता चलते ही उनमें भगदड़ मच गई। लोग अपना सामान कमरों में छोड़ कर बाहर भागे। लिफ्ट के रुकने के डर से सभी सीढि़यों के रास्ते भाग कर बाहर आए। स्टाफ ने अग्नि शमन यंत्रों और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

video

Pages