आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया मेगा कैम्प - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया मेगा कैम्प

आगरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया मेगा कैम्प

आगरा के खंदारी कैम्पस में बृहद विधिक साक्षरता/ सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और निःशुल्क कानूनी सहायता एक ही स्थान पर प्रदान करना था।

शिविर का उद्घाटन आगरा के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जेजे मुनीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के चेक, टूल किट और ट्राई-साइकिल भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं के प्रमाणपत्र मौके पर ही वितरित किए गए।

शिविर में जिला जज संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज ज्ञानेंद्र राव के द्वारा किया गया।

video

Pages