आगरा में ऑटो चालक की हत्या, नाले में मिला शव
आगरा के सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक विजय पाल का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजय पाल पुत्र चरन सिंह (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धौलपुर जिले के मनिया क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विजय पाल रोज की तरह मनिया से सैंया के बीच ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मोबाइल बंद होने पर परिवार को चिंता हुई। सोमवार सुबह सैया क्षेत्र में नाले के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई ।