आगरा की सड़कें खोखली, हादसों का खतरा
आगरा में सड़क धंसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले मदिया कटरा चौराहे के पास बस निकलते समय सड़क धंस गई थी, वहीं आज वजीरपुरा होली वाला चौराहे पर सीताराम मंदिर के पास सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक ईंट का ट्रैक्टर आ रहा था और अचानक सड़क धंस गई। इसके कारण हादसा भी होने से बच गया। कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने लाल कपड़ा लगाकर धंसी सड़क की बैरिकेडिंग कर दी है। लोगों का कहना है कि शिकायत की गई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।