आगरा में श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का आगाज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

आगरा में श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का आगाज

आगरा में श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव का आगाज

फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति द्वारा आयोजित 14 दिवसीय श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसमें वातावरण "राधे-राधे" और "जय श्री कृष्ण" के जयघोष से गूंज उठा।

आगामी 10 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस रसोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं सायंकाल 5 से 8 बजे तक श्री कृष्ण लीला रसोत्सव का मंचन होगा।

नई लीलाओं का मंचन

इस वर्ष का रसोत्सव विशेष रूप से ऐतिहासिक होगा, क्योंकि आगरा में पहली बार पांच नवीन लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से 12 फरवरी को श्री कृष्ण जन्म एवं उखल बंधन लीला, 13 फरवरी को दशावतार एवं गोवर्धन श्रृंगार, 15 फरवरी शिवरात्रि पर शिव विवाह लीला, 16 फरवरी को गोपाल भक्त लीला 24 फरवरी को श्री श्याम सगाई एवं होली का भव्य आयोजन भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समारोह में उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, हरिचन्द गर्ग, दिनेश चंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता, ओमप्रकाश बंसल, अनीश अग्रवाल, सत्य प्रकाश बंसल, सतीश चंद्र गर्ग, शंभू नाथ, जयप्रकाश अग्रवाल, नरेश चंद्र गोयल, उमंग अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मनोज बघेल, रलेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

video

Pages