आगरा टीटीई विश्राम गृह में प्लास्टर गिरने से मची अफरा-तफरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

आगरा टीटीई विश्राम गृह में प्लास्टर गिरने से मची अफरा-तफरी

टीटीई विश्राम गृह में प्लास्टर गिरने से मची अफरा-तफरी

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह में 14 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विश्राम गृह की छत से प्लास्टर गिरने से तीन टीटीई बाल-बाल बच गए। घटना के समय वे विश्राम गृह में आराम कर रहे थे।

विवरण के अनुसार, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह का निर्माण उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के कार्यकाल में हुआ था। तीन मार्च 2020 को उन्होंने गृह का लोकार्पण किया था। दिसंबर 2025 में गति शक्ति यूनिट से गृह में कार्य हुआ था।

14 फरवरी को कोटा रेल मंडल के तीन टीटीई विश्राम गृह में आराम कर रहे थे। तभी छत से प्लास्टर गिरना शुरू हो गया। यह देखकर टीटीई घबरा गए। एक टीटीई बेड पर ही बैठ गए और कुछ समझ नहीं सके। सोमवार को इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित हुआ, जिसके बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।

कोटा रेल मंडल प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस घटना से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

video

Pages