मण्डलायुक्त ने की कर-करेत्तर और आईजीआरएस की समीक्षा
आगरा में मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वाणिज्य कर, स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत और खनिज मदों में लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा की गई।
आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों की प्रगति धीमी रही, जिस पर आयुक्त महोदय ने नाराजगी व्यक्त की और मासिक लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा में भी कई अधिकारियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर आयुक्त महोदय ने शत प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।