गड्ढों ने ली युवक की जान: आगरा की खराब सड़कों का कहर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

गड्ढों ने ली युवक की जान: आगरा की खराब सड़कों का कहर

गड्ढों ने ली युवक की जान: आगरा की खराब सड़कों का कहर

आगरा में खराब सड़कों और गड्ढों का कहर जारी है। थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में टूटी सड़क पर बाइक फिसलने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास हुए इस हादसे में गलत साइड आ रहे एक ट्रक ने युवक को रौंद दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

यह हादसा एक बार फिर से आगरा की खराब सड़कों की पोल खोलता है। कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने वाली सड़क काफी लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। सड़क कई जगह से टूटी है तो कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। खराब सड़क के कारण एक साइड के वाहन गलत साइड से होकर गुजरते हैं, जिससे हादसे होते हैं।

video

Pages