आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: बजाजा सेवा सदन का पुनर्निर्माण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: बजाजा सेवा सदन का पुनर्निर्माण

आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: बजाजा सेवा सदन का पुनर्निर्माण

आगरा में समाज सेवा को और अधिक सुव्यवस्थित, सुचारू व व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आगरा कॉलेज महिला विंग के सामने स्थित अपने ‘बजाजा सेवा सदन’ भवन को पूरी तरह जमींदोज कर आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्मित कराया जा रहा है।

शनिवार को निर्माण स्थल पर कमेटी की ओर से पंचशील पूजन, हवन और विधिवत भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखी गई। कमेटी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि लगभग 45 वर्ष पूर्व कपड़ा कारोबार से जुड़े समाजसेवियों के सामूहिक सहयोग से इस भवन का बैनामा कमेटी के पक्ष में कराया गया था। अब भवन पूर्णतः खाली हो चुका है, जिससे पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

नए भवन के निर्माण से कमेटी की सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक संगठित व प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा। महासचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि कमेटी लंबे समय से भवन को आधुनिक और सुविधाजनक स्वरूप देने का प्रयास कर रही थी। प्रभु कृपा और सदस्यों के सहयोग से यह सपना अब साकार होता दिख रहा है।

video

Pages