फतेहपुर सीकरी में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के डाटा का उपयोग कर प्रदूषण रोकने का प्रयास होगा
आगरा:-फतेहपुर सीकरी में स्थापित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के डाटा का उपयोग कर प्रदूषण रोकने का प्रयास किया जाएगा। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के प्रतिनिधि मंडल ने फतेहपुर सीकरी में सुधिजनो से मुलाकात की और इस संबंध में चर्चा की।
वायु प्रदूषण की चुनौती पर चर्चा करते हुए श्रीमती शबनम इस्लाम ने कहा कि फतेहपुर सीकरी में ग्रीष्म ऋतु शुरू होने से पूर्व ही PM2.5 और PM10 दोनों में मिट्टी और रेत के कणों की हिस्सेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने जलाशय, तालाब भरने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि मानसून कालीन पानी को थामने मात्र से राहत मिल सकती है।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वायु प्रदूषण एक गंभीर चुनौती बन चुका है और इसके लिए स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन तक का उपयोग किया जाता है। उन्होंने तेरह मोरी बांध की मरम्मत करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया।