आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विचार गोष्ठी: केंद्रीय बजट को बताया किसान, गरीब, महिला और युवा हितैषी
आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बजट को किसान, गरीब, महिला और युवा हितैषी बताते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने इसे आत्मनिर्भरता और निवेश को बढ़ावा देने वाला बजट बताया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीए दीपिका मित्तल, मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, देवेश पचौरी, राजू कुशवाहा, राजवीर सिंह धाकड़, ओम प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद माहौर, रेनू गुप्ता, तरुण पिपल, बंटी दक्ष, सुधीर टंडन, दीप विनायक पटेल, सनी वर्मा और गौरव सारस्वत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।