आगरा में युवती को अगवा करने का मामला, बजरंग दल ने बचाया
आगरा। मंगलवार सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती और तीन युवक एक आटो के पास खड़े थे। तीनों युवक युवती को आटो में बैठने का दबाव बना रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने वीडियो बना लिया और बजरंग दल को सूचना दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवती को बचाया।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सलमान बताया, जो फिरोजाबाद का रहने वाला था। युवती हिंदू थी और शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती की मुलाकात सोशल मीडिया पर सलमान से हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई थी।