आगरा फतेहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

आगरा फतेहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया

आगरा फतेहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया

आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगईया उर्फ मंगल सिंह पुत्र पंजाब सिंह, निवासी ग्राम गूगरनपुरा, थाना फतेहाबाद के रूप में हुई है।

मंगईया उर्फ मंगल सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 364ए, 147/148/149/307 भादवि सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान, उपनिरीक्षक रविन्द्र पंवार और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

video

Pages