आगरा में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

आगरा में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा के खंदौली पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी लव चौधरी उर्फ लेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 24 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में खंदौली थाने में तहरीर दी थी। इस शिकायत के आधार पर थाना खंदौली में मुअसं 52/26 धारा 75(2)/333/352/351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

25 फरवरी 2026 को खंदौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी लव चौधरी उर्फ लेठ को मलूपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

video

Pages