परिवार परामर्श केंद्र: आगरा पुलिस की अनोखी पहल - टूटते रिश्तों को जोड़ने का मिशन
21 परामर्शदाताओं को अच्छे कार्य के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र
जनपद आगरा:-पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में नियुक्त समस्त परामर्शदाताओं/काउंसलर्स के साथ पुलिस लाइंस स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का आयोजन 2025-2026 में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान, उनकी कार्यशैली एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा के लिए हुआ।
अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, श्रीमती पूनम सिरोही ने परिवार परामर्श केंद्र की गोष्ठी में टूटे परिवारों को पुनः एकजुट करने, वैवाहिक विवादों के संवेदनशील, संयुक्त एवं प्रभावी समाधान तथा पारिवारिक समरसता स्थापित करने की दिशा में परामर्शदाताओं द्वारा की गई सार्थक पहल की विशेष सराहना की।
परिवार परामर्श केंद्र में सभी 21 परामर्शदाताओं को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य हेतु अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ. अमित गौड़, श्रीमती प्रतिभा जिंदल,सैय्यद रियाज अहमद,हारून खान एंव सतीश खिरवार प्रमुख हैं। परिवार परामर्श केंद्र की एसओपी में दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी परामर्शदाताओं को अवगत कराया गया और केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु सुझाव मांगे गए।