आगरा पुलिस का रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान
आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 23.02.2026 को 03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
पुलिस कमिश्नर ने समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।