आगरा लहंगे में दुल्हन ने दिया इंटरव्यू, लोगों ने लिए फोटो - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

आगरा लहंगे में दुल्हन ने दिया इंटरव्यू, लोगों ने लिए फोटो

आगरा लहंगे में दुल्हन ने दिया इंटरव्यू, लोगों ने लिए फोटो

आगरा। रविवार को एक नवविवाहित जोड़ा फेरों के बाद सीधे शादी के परिधान में ही विकास भवन में चल रहे आंगनबाड़ी भर्ती इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यू देने पहुंचा। दुल्हन को लहंगे में देख लोगों की भीड़ जुट गई और फोटो खींचने लगे। दुल्हन ने लहंगे में ही अपना इंटरव्यू पूरा किया।

लादूखेड़ा निवासी मनोज कुशवाह शादी की रस्मों के बाद नई नवेली दुल्हन का हाथ पकड़ कर विकास भवन आंगनबाड़ी सहायक पद के लिए अभिलेख प्रमाणित कराने को पहुंचे। शादी से पहले ही उसकी पत्नी अनीशा ने बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायक पद के लिए फॉर्म भरा था। उसे शादी के दिन ही विभाग से कॉल आया कि रविवार को संजय प्लेस स्थित अभिलेख प्रमाणित कराने पहुंचना है।

शादी से पहले ही अनीशा ने ये बात मनोज को बताई। उसने भी अनीशा की भावनाओं को समझा और सुबह शादी की रस्में जल्दी निपटाकर लहंगे में ही अपनी पत्नी को गांव से 32 किलो मीटर दूर विकास भवन लाया और अभिलेख प्रमाणित कराए। दुल्हन अनीशा ने बताया कि वो बीए की पढ़ाई कर रही हैं। शादी से पहले ही उसने सहायक पद के लिए आवेदन किया था। आज अभिलेख प्रमाणित करने को बुलाया था। सब अच्छे से हो गया ईश्वर ने चाहा तो चयन हो जाएगा।

video

Pages