मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन
आगरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मा. न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर, प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड आगरा), मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के कर कमलों से किया गया।
शिविर में मध्यस्थता अभियान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनजीओ की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा म्यूजिक थैरेपी, राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने अंधेर नगरी चौपट राजा का नाटक का मंचन किया।