थाना सैंया का त्रैमासिक निरीक्षण: शांति और सौहार्द के लिए दिशा-निर्देश
आगरा:-पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन में ACP सैंया सुकन्या शर्मा द्वारा थाना सैंया का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण में पाया गया कि थाना सैंया में सभी अभिलेख अद्यतन हैं और कर्मचारियों द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से किया जा रहा है।
रमजान और होली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधि०/कर्म०गण को दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण में कानून-व्यवस्था, शराब की बिक्री पर निगरानी रखने और असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया। ACP सैंया ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।