मिशन शक्ति: बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान
आगरा:-पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में पूर्वी जोन की थाना बासौनी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर बालिकाओं को मिशन शक्ति 5 के तहत जागरूक किया गया। स्कूल की छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना है। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।