कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

कागारौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

आगरा:-थाना कागारौल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले अभियुक्त धर्मवीर सिंह पुत्र स्व० ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बास सुजान रोड़ पर स्थित गैस एजेंसी के पास से की गई। अभियुक्त धर्मवीर के कब्जे से 27 पव्वे अवैध देशी शराब (अंगूरी मार्का) बरामद की गई।

अभियुक्त धर्मवीर सिंह निवासी नगला जैत थाना कागारौल आगरा है। उसके खिलाफ मु०अ०सं० 27/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहित शर्मा, उ०नि० विजय वर्मा, उ०नि० अनुज दीक्षित, म०नि० लक्ष्मी, और का० विनीत राणा शामिल थे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

video

Pages