आगरा के बॉडीबिल्डर्स ने बाराबंकी में लाया गौरव
आगरा के खिलाड़ियों ने बाराबंकी में आयोजित राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता में पांच अवॉर्ड अपने नाम कर शहर का नाम रोशन किया है। सोमवार को पदक लेकर लौटे विजेताओं का अफब्बा टीम ने स्वागत किया।
प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल कुमार, नंदिनी चौहान, माही राठौड़, प्रकाश कुमार और काले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल किए। महिला वर्ग में नंदिनी और माही की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि फिटनेस की दुनिया में आगरा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं।