आगरा में ऑटो में बैठी महिला सवारी के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

आगरा में ऑटो में बैठी महिला सवारी के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

आगरा में ऑटो में बैठी महिला सवारी के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

आगरा थाना एकता पुलिस ने ऑटो में बैठी महिला सवारी के पर्स से पीली धातु के आभूषण चोरी करने की घटना में संलिप्त ऑटो गैंग की 02 महिला अभियुक्ता व घटना में संलिप्त उनके साथी ऑटो चालक सहित कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 77,600/- रुपये व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। दिनांक 28.01.2026 को वादिया अपनी बहन के साथ मौजा कहरई रोड़ पर खड़े थे। तभी कहरई मोड़ की ओर से 01 ऑटो आया जिसमें पहले से ही पीछे की सीट पर 03 महिलाए बैठी थी। वादिया और वादिया की बहन ऑटो में बैठ गयी।

करहई गांव के आगे ऑटो में ही वादिया की बहन ने देखा कि उसका गले में पहना सोना अचानक से टूट गया हो या तोड़ दिया गया हो। ऑटो में बैठी महिलाओं ने कहा कि इसे संभाल कर रख लो। वादिया की बहन ने सोना अपने पर्स में रख लिया गया।

ऑटो वाले ने नगला कली बगीची पर ऑटो रोक कर कहा कि आप लोग यहीं पर उतर जाओ यहां से दूसरे ऑटो देवरी के लिये जाते है और ऑटो वाले ने कहा कि पैसे भी मत दीजिये ऑटो में पहले से ही बैठी महिलाओं ने पूरा ऑटो बुक किया हुआ है।

इसके बाद वादिया और वादिया की बहन दूसरे ऑटो में बैठकर चले गये और जब उन्होनें दूसरे ऑटो वाले को रूपये देने के लिए पर्स खोला तब उसमे रखी सोने की चैन व सोने का पैण्डल (मंगलसूत्र) नहीं मिला।

इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 05.02.2026 को थाना एकता पर मु0अ0सं0 43/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उपरोक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण व संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना एकता पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

video

Pages