आगरा में गला दबाकर हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा थाना इरादतनगर पुलिस ने गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त सनी पुत्र कालीचरण उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। सनी निवासी ग्राम गंगरौआ, थाना एकता कमिश्नरेट आगरा है।
गौरतलब है कि दिनांक 03.02.2026 को दीपक उर्फ दीपू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 19/26 धारा 103(1)/238 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा और अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद द्वारा थाना इरादतनगर पर पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।