आगरा के बल्केश्वर परिवार की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार, दो बच्चों की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

आगरा के बल्केश्वर परिवार की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार, दो बच्चों की मौत

आगरा के बल्केश्वर परिवार की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार, दो बच्चों की मौत

आगरा के बल्केश्वर में रहने वाले परिवार की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार हो गई। सभी लोग अलीगढ़ से एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे, तभी हाइवे पर थाना चंदपा के संटीकरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं ।

मरने वाले दोनों बच्चों की पहचान 14 साल के आदित्य गोयल और 9 साल के अंकित पुत्र आकाश के रूप में हुई है, जो कि बल्केश्वर आगरा के रहने वाले थे। घायलों में विशाल पुत्र नरेश, चारू पत्नी विशाल और शाहिद शामिल हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आदित्य और अंकित की मौत के बाद परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए रात को ही अपने साथ शवों को ले आए। घायलों को भी आगरा ले आया गया। दोपहर में दोनों शवों का अंतिम संस्कार बल्केश्वर घाट पर कर दिया गया।

video

Pages